⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 133 शब्द|📅 05 Sep 2021
डेली संवाद, जालंधर
हर वर्ष की तरह इस बार भी लोकजन सेवा सोसाइटी भारत नगर की तरफ से 18वां वार्षिक महामाई का जागरण 11 सितंबर को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जागरण के उपलक्ष्य में आज झंडे की रस्म को अदा किया गया।
लोकजन सेवा सोसाइटी के प्रधान दीनानाथ ने बताया कि 11 सितंबर को 18वां जागरण भारत नगर में मनाया जाएगा। इसमें महंत अजय शर्मा एंड पार्टी, विजय राजन एंड पार्टी करतारपुर समेत शिव पार्वती का तांडव की झांकियां देखने योग्य होगी।
प्रधान दीनानाथ ने बताया कि जागरण के उपलक्ष्य में आज भारत नगर में झंडे की रस्म अदा की गई। इस में मौके पर कैशियर बबलू सोनी, चेयरमैन नरेश वर्मा, कमलेश सिंह, राजू सिंह, शैलेष सिंह, विजय प्रकाश त्रिपाठी, रामकरन, बद्री जायसवाल, अरविंद, संतोष, दिनेश समेत सभी लोग मौजूद थे।













