जनता एकता दल भारत नगर के चेयरमैन व समाज सेवक दीनानाथ प्रधान ने 110 परिवारों को बांटा राशन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 176 शब्द|📅 06 Sep 2021

जनता एकता दल भारत नगर के चेयरमैन व समाज सेवक दीनानाथ प्रधान ने 110 परिवारों को बांटा राशन

डेली संवाद, जालंधर
वार्ड-16 में जनता एकता दल भारत नगर के चेयरमैन व समाज सेवक दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में आज भारत नगर के संयुक्त गढ़वाल महासभा के प्रांगण में राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इस में 110 परिवारों को राशन वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजिंदर बेरी उपस्थित हुए।

समाज सेवक दीनानाथ प्रधान ने बताया कि हर सप्ताह राशन वितरण का आयोजन किया जाता है। इसमें उन  परिवारों को राशन समेत अन्य आर्थिक मदद की जाती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि इस समारोह में कई गणमान्य लोगों को सहयोग मिलता है।

जनता एकता दल भारत नगर के चेयरमैन व समाज सेवक दीनानाथ प्रधान ने 110 परिवारों को बांटा राशन

विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि समाज सेवक दीनानाथ प्रधान वार्ड-16 में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। राशन के साथ साथ लोगों की कई तरह से मदद दीनानाथ प्रधान द्वारा की जा रही है। इस मौके पर सुरिंदर सिंह, लक्की प्रधान, नरेश सिंह, किमी ढंढ, सुरेंद्र सिंह, बबलू सोनी, हरभजन सिंह, सुजान सिंह, शेर सिंह, प्रेम सिंह, कमलेश सिंह, शैलेश सिंह आदि मौजूद थे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *