डा. भीम राव अम्बेडकर म्युजिय़म आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रकाश स्तंभ साबित होगा: मुख्यमंत्री

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

डेली संवाद, कपूरथला
पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि भारत रत्न बाबा साहिब डा. बी.आर. अम्बेडकर के नाम पर कपूरथला में बनाया जाने वाला अत्याधुनिक अजायब घर हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए बाबा साहिब की गौरवशाली विरासत का प्रचार करने वाला सिद्ध होगा।

आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी में इस म्युजिय़म का नींव पत्थर रखने और राज्य स्तरीय मैगा रोजग़ार मेले के मौके पर नौजवानों को नौकरी के सर्टिफिकेट बाँटने के बाद संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस गौरवशाली प्रोजैक्ट पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और यह प्रोजैक्ट इस महान नेता के लिए एक विनम्र परन्तु उचित श्रद्धांजलि सिद्ध होगा।

अति गरीब वर्ग के कल्याण में अहम भूमिका

उन्होंने आगे कहा कि इस यादगार से बाबा साहिब, जिन्होंने गरीबों में अति गरीब वर्ग के कल्याण में अहम भूमिका निभाई, के जीवन और विचारधारा का प्रचार करने में बहुत मदद मिलेगी। स. चन्नी ने आगे कहा कि यह म्युजिय़म डा. अम्बेदकर के जीवन, कार्य और विचारधारा से सम्बन्धित विषय के तथ्यों का एक अनूठा सुमेल होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि खूबसूरती से डिज़ाइन किये जाने वाले इस म्युजिय़म का दायरा 25 एकड़ क्षेत्रफल में फैला होगा और इसका निर्माण 150 करोड़ रुपए के निवेश से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस म्युजिय़म को 5 गैलरियों में बांटा जायेगा जिनमें बाबा साहिब के जीवन, फलसफे, कार्य, निजी जि़ंदगी और विचारधारा के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को प्रदर्शित किया जायेगा। डा. अम्बेडकर को गरिमापूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए स. चन्नी ने उनको एक महान विद्वान, कानूनी मामलों के माहिर, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और कूटनीतिवान बताया।

विश्व के इतिहास में डा. अम्बेडकर महान शख्सियत

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के इतिहास में डा. अम्बेडकर महान शख्सियत थे। वह बहुत ही विनम्र परिवार से सबंधित थे परन्तु उनकी प्राप्तियों ने उनको विश्व नेता के तौर पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान डा. अम्बेडकर की मेहनत, समर्पण का नतीजा था और उन्होंने इसके द्वारा पूरी मानवता की नुमायंदगी की। उन्होंने कहा कि हमें डा. अम्बेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि कैसे कठिन हालातों में भी शीर्ष स्थान हासिल किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब द्वारा शिक्षा की महत्ता के बारे दिया गया संदेश भाग्य बदलने के समर्थ है।

नव-नियुक्त नौजवानों को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए अच्छी शुरूआत है परन्तु उनको इतने से ही संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए बल्कि लगातार तरक्की की ओर लक्ष्ति होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौजवानों को पंजाब सरकार द्वारा नये पंजाब की सृजना के लिए सार्थक माहौल और सहायता पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी।

एकमात्र मकसद पंजाब को खुशहाल बनाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एकमात्र मकसद पंजाब को खुशहाल बनाना है जिसके लिए उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के लिए नौजवानों को आगे आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और नौजवानों को इसलिए सक्रिय भूमिका निभानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से कपूरथला में डा. बी.आर अम्बेडकर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट स्थापित करने का ऐलान किया। इसलिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट अमृतसर की सहायता ली जायेगी। इसके इलावा उन्होंने स्कूल आफ अम्बेडकर थाटस और भारत रत्न डा.बी.आर. अम्बेडकर सैंटर फार रिर्सच की दोआबा में स्थापना का ऐलान किया। उन्होंने मैडीकल कालेज कपूरथला और होशियारपुर का नींव पत्थर जल्द रखने का ऐलान करते हुये कहा कि इनके काम में तेज़ी लाई जायेगी।

कपूरथला शहर को विशेष तौर पर 10 करोड़ रुपए

उन्होंने कपूरथला शहर को विशेष तौर पर 10 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए देने का ऐलान किया। इसके अलावा हाई टेंशन तारों को हटाने के लिए भी 4 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया। इसके अलावा उन्होंने सुलतानपुर लोधी में आई.टी.आई. की स्थापना और इसी सैशन दौरान क्लासें शुरू करने के अलावा भुलत्थ में 10 करोड़ रुपए की लागत के साथ आई.टी.आई. की स्थापना का ऐलान किया।

इससे पहले कपूरथला हलके से विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा अनेकों विकास प्रोजेक्टों के ऐलान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से स. चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त करके डॉ. अम्बेडकर की सोच के अनुसार एस.सी. भाईचारे का सशक्तिकरण किया गया है।

PUNJAB के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने PTU के स्टेज पर किया भंगडा। देखें















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *