पंजाब के राज्यपाल ने 15 कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, देखें मंत्रियों की सूची

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित ने आज सात नए चुने गए मंत्रियों सहित कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंजाब राज भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और श्री ओ.पी. सोनी भी उपस्थित रहे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज भवन के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनिरुद्ध तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

इस सादे परन्तु प्रभावशाली समारोह के दौरान शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, श्री मनप्रीत सिंह बादल, श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, श्रीमती अरुणा चौधरी, श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, श्री राणा गुरजीत सिंह, श्रीमती रजि़या सुल्ताना, श्री विजय इंदर सिंगला, श्री भारत भूषण आशु, श्री रणदीप सिंह नाभा, डॉ. राज कुमार वेरका, श्री संगत सिंह गिलजिय़ां, श्री परगट सिंह, श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग और श्री गुरकीरत सिंह कोटली शामिल थे।

इस समारोह में राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा शपथ ग्रहण करने वाले नए कैबिनेट मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *