पंजाब के इस वरिष्ठ वकील को बनाया गया एडवोकेट जनरल, पढ़ें सरकार का आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

punjab

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने आखिरकार राज्य के एडवोकेट जनरल के पद के लिए जाने-माने सीनियर वकील अमरप्रीत सिंह देओल का नाम फाइनल कर लिया है। बीते पांच दिन के दौरान इस पद के लिए सीनियर एडवोकेट अनमोल रतन सिंह सिद्धू और डीएस पटवालिया के नाम भी सुर्खियों में रहे, लेकिन मुख्यमंत्री ने अमरप्रीत देओल के नाम को मंजूरी दे दी।

उल्लेखनीय है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के तुरंत बाद एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने भी अपने पद से 19 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। तब से खाली चल रहे पद पर कई नामों पर सरकार ने विचार किया था। यह भी उल्लेखनीय है कि 2017 में अमरप्रीत देओल को एडवोकेट जनरल लगाने की चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में कैप्टन के करीबी अतुल नंदा को यह पद दे दिया गया।

पंजाब सरकार के खिलाफ केसों की पैरवी कर रहे देओल

एडवोकेट देओल राज्य सरकार के खिलाफ कई महत्वपूर्ण केसों की पैरवी कर रहे हैं, जिनमें बेअदबी मामले में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी व परमराज उमरानंगल का केस भी शामिल है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी देओल सुमेध सैनी के वकील हैं और उन्होंने ही हाईकोर्ट में सैनी के खिलाफ जारी कार्रवाई पर 2022 के चुनाव तक रोक लगवाई है।

पढ़ें आदेश

‘ये भक्त नहीं, गुजराती कुत्ते हैं’, किसानों के इस रूप को देख दंग रहेंगे आप, देखें Live















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *