जालंधर में महिला की हत्या, हाथ बंधे थे, कमरे में ट्रक खुला था, पुलिस को पड़ोसियों ने बताई बड़ी बात

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
किसानों के भारत बंद के बीच जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में बीती देर रात अज्ञात व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। हत्या इतनी दर्दनाक थी कि वहां खड़े लोग दंग रह गए। देखने में लग रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने महिला के पहले हाथ बांधे फिर गला दबा कर हत्या को अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक हत्या संदिग्ध लग रही है। घर के ट्रंक खुले पड़े मिले हैं। महिला की चेन गले में ही पहनी हुई थी। संत विहार निवासियों ने बताया कि पहले भी उसके घर में चोरी की कोशिश की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला संत विहार की रहने वाली है।

लोगों ने बताया कि वह पूर्व फौजी की पत्नी थी। उसके पति की मौत के बाद वह मिल रही से पैंशन से गुजारा कर रही थी। पिछले 7 वर्षों से वह अकेली ही रह रही थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

‘ये भक्त नहीं, गुजराती कुत्ते हैं’, किसानों का यह रूप देख दंग रह जाएंगे आप, देखें Live

https://www.youtube.com/watch?v=ZdhtjvU041g&t=1s















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *