नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद CM चरणजीत सिंह चन्नी की प्रेस कांफ्रेंस, सिद्धू को लेकर कही बड़ी बात

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी सियासी घमासान अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ था कि नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद पंजाब में एक बार उठापटक का दौर शुरू हो गया है। सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ​चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस की है।

चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद पंजाब से फिर बड़ी खबर सामने आई है। यहां पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार सिद्धू ने अपने ​इस्तीफे के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक चिट्ठी भी भेजी है।

चिट्ठी में सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का कारण बताया है। सोनिया गांधी के नाम लिखे अपने पत्र में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट की शुरुआत समझौते से शुरू होती है, लेकिन मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं।

उधर, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि नवजोत सिद्धू सुलझे हुए इंसान और नेता है। वे कांग्रेस पंजाब के प्रधान हैं। मैंन उनसे व्यक्तिगत फोन कर के बात करूंगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल सिद्धू के इस्तीफे को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पढ़ें नवजोत सिद्धू का त्यागपत्र















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *