हैवानियत: मानसिक रूप से बीमार युवती से 8 लोगों ने किया गैंगरेप, बेहोश हो जाने तक करते रहे दरिंदगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। रास्ता भटकी पीड़िता को घर छोड़ने का झांसा देकर ऑटो चालक आलमबाग की बीजी कॉलोनी में एक घर में ले गया और 7 अन्य साथियों के साथ मिलकर रातभर गैंगरेप किया। पीड़िता के विरोध करने पर पर आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की।

घर में एक महिला भी मौजूद थी। होश आने पर पीड़िता किसी तरह आलमबाग पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला समेत पांच आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

घर से निकली थी युवती

कृष्णानगर इलाके में रेलवे से रिटायर्ड हेड क्लर्क रहते हैं। उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। उनकी बेटी 23 सितंबर की शाम को घर से निकली थी। देर रात तक वह घर नहीं लौटी थी। परिवारीजनों ने उसे काफी तलाश किया था। उसका कुछ पता नहीं चला था। बेटी की गुमशुदगी की तहरीर भी पीड़ित पिता ने रात को पुलिस को दी थी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करने की बात कही थी। पीड़ित पिता के पास 24 सितंबर को आलमबाग पुलिस ने कॉल करके बुलाया। पीड़िता के पिता और परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे तो बेटी की हालत देख कर सन्न रह गए। बेटी के शरीर पर चोट के काफी निशान थे। वह बदहवास हालत में थी। कपड़े फटे और अस्त-व्यस्त थे। परिवारवालों को देख कर युवती फफक पड़ी। वह सही से कुछ बोल नहीं पा रही थी। पिता ने किसी तरह बेटी को संभाला।

जूस पिलाया, फिर साथ में ले गया

पीड़िता ने परिवारीजनों को बताया कि वह रास्ता भटक गई थी। उसे एक ऑटो रिक्शा चालक मिला। उसने उसे घर छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। ऑटो चालक ने पीड़िता को जूस पिलाया। इसके बाद वह युवती को आलमबाग स्थित रेलवे कॉलोनी ले गया। वहां एक महिला के अलावा सात अन्य लोग मौजूद थे।

पीड़िता ने रोते हुए पिता को बताया कि रेलवे कॉलोनी स्थित घर में आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ आठ लोग अश्लील हरकतें करने लगे। पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया। उसके हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए। इसके बाद आठ आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ बारी-बारी से पूरी रात रेप किया।

दर्द के कारण बेहोश हो गई थी पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि आठ लोगों ने कई बार उसके साथ रेप किया। दर्द के कारण वह बेहोश हो गई थी। पीड़िता को 24 सितंबर की सुबह होश आया। उसने देखा कि आठों आरोपी घर में नहीं थे। आरोपियों के साथ मौजूद महिला किसी काम में व्यस्त थी। पीड़िता मौका देख कर घर से बाहर आ गई। वह किसी तरह पैदल-पैदल आलमबाग पुलिस स्टेशन पहुंची।

पुलिस ने पड़ताल के दौरान बीजी कॉलोनी निवासी आरोपी शिवनंदन, सोने लाल, अशोक कुमार और गिरिजेश कुमार को रविवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर आलमबाग विश्वकर्मा ने बताया कि महिला समेत पांच लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *