नवजोत सिद्धू Resignation: क्या पंजाब के खेल मंत्री परगट भी देंगे इस्तीफा? सियासी भूचाल के बीच CM ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़
कांग्रेस में चंडीगढ़ से लेकर नई दिल्ली तक भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस सीपीआई नेता व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को कांग्रेस ज्वाइन करवा रही है तो, दूसरी तरफ पंजाब के कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पंजाब के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के भविष्य पर भी ब्रेक लगती दिख रही है।

कांग्रेस में कन्हैया कुमार जहां ज्वाइन हो रहे हैं, वहीं नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद उनके करीबी और हाकी खिलाड़ी परगट सिंह को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिद्धू ने  परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव बनाया था व चन्नी कैबिनेट में खेल मंत्री बनवाने में भी सिद्धू की अहम भूमिका रही है।

अब जब नवजोत सिद्धू कांग्रेस प्रधान के पद से इस्तीफा दे चुके हैं, तो सियासी गलियारे में परगट सिंह को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पटियाला आवास में चल रही सिद्धू और नेताओं की मीटिंग के दौरान परगट सिंह भी मौजूद हैं। फिलहाल अभी तक परगट सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सियासी भूचाल के बीच सीएम ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

पंजाब कांग्रेस में चल रहे सियासी भूचाल के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शाम को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी मंत्रियों को मीटिंग के लिए बुलाया है। आपको बता दें कि नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस के कैशियर गुलजार इंडर चहल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *