नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची पंजाब पुलिस की टीम को गांव वालों ने घेरकर पीटा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/रुड़की
पंजाब पुलिस की टीम को रुड़की के एक गांव के लोगों ने बदमाश समझकर घेर लिया और मारापीटा। इस दौरान पुलिस टीम के एक जवान ने पिस्तौल निकाल कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि नशे के सौदागर को पकड़ने आई पंजाब पुलिस को स्थानीय लोगों ने बदमाश समझकर पकड़ लिया और उनकी गाड़ी घेर ली। इस बीच लोगों ने पुलिस जवानों के साथ हाथापाई कर दी। पंजाब पुलिस के जवानों ने पिस्टल निकालकर अपनी जान बचाई और गाड़ी में बैठ गए।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति को संभाला और पंजाब पुलिस को भीड़ से बचाया। वहीं, पंजाब पुलिस आरोपी को बिना पकड़े ही वापस लौट गई। पंजाब के फतेहगढ़ थाने में नशे के इंजेक्शन बेचने के मामले में सहारनपुर के छुटमलपुर और रुड़की के रामपुर गांव निवासी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था।

पंजाब पुलिस ने सबसे पहले छुटमलपुर में छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर रामपुर गांव पहुंची। यहां पुलिस ने रामपुर से आरोपी को पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। आरोपी ने बदमाशों के अपहरण करने का शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पंजाब पुलिस के जवानों को घेर लिया।

स्थानीय पुलिस ने स्थिति को संभाला

इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पंजाब पुलिस के जवानों से हाथापाई कर दी। पंजाब पुलिस के जवानों ने खुद को बचाने के लिए पिस्टल निकाल लिए और किसी तरह गाड़ी में बैठकर अपनी जान बचाई। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

इसके बाद पुलिस पंजाब पुलिस के जवानों को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंची। बाद में पंजाब पुलिस आरोपी को बिना गिरफ्तार किए ही छुटमलपुर के आरोपी को अपने साथ ले गई। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस को बदमाश समझ लोगों ने घेर लिया था, लेकिन बाद में स्थिति साफ होने पर ग्रामीण शांत हो गए थे। रामपुर निवासी आरोपी की स्थानीय पुलिस भी तलाश करेगी।

‘ये भक्त नहीं, गुजराती कुत्ते हैं’, किसानों के इस रूप को देख दंग रहेंगे आप, देखें Live















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *