अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने बस अड्डों से नाजायज कब्जे हटाने के दिए आदेश, कहा – दो दिन में कब्जामुक्त हो बस अड्डे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब राज्य के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने आज विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह आगामी दो दिनों में राज्य के बस स्टैंडों में से हर तरह का नाजायज कब्ज़ों को हटा दें। आज यहाँ पंजाब भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि बस स्टैंडों में लोगों द्वारा किये नाजायज कब्ज़े न सिर्फ़ बसों को चलने में रुकावट बन रहे हैं, बल्कि साथ ही नाजायज तौर पर कारोबारी गतिविधियों करके सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं।

पंजाब राज्य के सभी डिपूओं के जनरल मैनेजरों (जी.एम.) और आर.टी.ए. की मीटिंग को संबोधन करते हुये कहा कि हमें सभी को मिलकर विभाग की आय को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग के साथ धोखा करने वाले किसी भी अधिकारी को बक्शा नहीं जायेगा।

बस सेवा स्थापित नियमों के अनुसार ही चलाई जायेगी

उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत की कि बीते लम्बे समय से जिन ट्रांसपोटरों की तरफ से बकाया टैक्सों की अदायगी नहीं की गई, उनसे टैक्स वसूली को तेज़ किया जाये और टैक्स देने से आनाकानी करने वाले ट्रांसपोटरों के खि़लाफ़ बनती कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर श्री वड़िंग ने यह भी कहा कि परिवहन विभाग के कंडक्टर से लेकर उच्च अधिकारी तक अपनी ड्यूटी बिना किसी डर और भय से करें क्योंकि राज्य में बस सेवा स्थापित नियमों के अनुसार ही चलाई जायेगी।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य में चल रही सरकारी और प्राईवेट बसों की चैकिंग में भी तेज़ी लाई जाये। उन्होंने राज्य के बस अड्डों और बसों की साफ़-सफ़ाई को यकीनी बनाने के लिए हर डीपू के जी.एम. की ज़िम्मेदारी तय करते हुये कहा कि बसों और बस अड्डों की साफ़-सफ़ाई विभाग का स्थायी फीचर होगा। इसके साथ ही उन्होंने ज़िला डिपूओं में पड़े कबाड़ को भी अगले पंद्रह दिनों में नीलाम करने के हुक्म दिए हैं।

इस मौके पर दूसरों के अलावा विभाग के श्री के. सिवा प्रसाद, आई.ए.एस, प्रमुख सचिव परिवहन विभाग, डा. अमरपाल सिंह, आई.ए.ऐस., राज्य परिवहन कमिशनर, भुपिन्दर सिंह राय, आई.ए.एस. डायरैक्टर राज्य परिवहन, डा. भुपिन्दर पाल सिंह, आई.ए.एस., एम.डी. पी.आर.टी.सी. विशेष तौर पर उपस्थित थे।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *