पंजाब में सियासी भूचाल के बीच अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा धमाका, कांग्रेस की बढ़ गई टेंशन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही पंजाब में ईमानदार सरकार देगी और आप ही पंजाब को स्थिर सरकार दे सकती है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पंजाब की राजनीतिक अस्थिरता दुर्भाग्यपूर्ण है और सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है।

इन्होंने सरकार को गंदा तमाशा बना दिया है। अब आम आदमी पार्टी (AAP) ही पंजाब को स्थिर सरकार दे सकती है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आप लोगों को ऐसा सीएम फेस दूंगा, जिनपर आप को गर्व होगा।’

अरविंद केजरीवाल की पंजाब सीएम चन्नी को सलाह

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को सलाह दी और कहा कि चन्नी साहब को कहना चाहता हूं कि पांच चीजों पर तुरंत कार्रवाई करें। केजरीवाल ने कहा, ‘उन पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने दागी अफसर-मंत्री लिए है। उनको तुरंत हटाएं. बरगाड़ी काण्ड को लेकर पंजाब की जनता नाराज है।

उन्होंने कहा कि मास्टरमाइंड की सजा नहीं हुई। चन्नी साहब चौबीस घंटे के अंदर अरेस्ट कर सकते है। कप्तान साहब के वादों को पूरा करें नहीं तो कहें कि कप्तान ने झूठे वादे किया। बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता दें और किसानों के लोन माफ करें। इसके अलावा पावर परचेज एग्रीमेंट कैंसिल करें। मैंने 49 दिनों में दिल्ली में जो काम किए वो चन्नी साहब भी कर सकते हैं।’

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *