पंजाब में सियासी पारा चढ़ाने आज लुधियाना पहुंच रहे हैं अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के नेताओं से होगी गुप्त बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पंजाब में सियासी उथल-पुथल के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रधान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज पंजाब (Punjab) के दौरे पर आ रहे हैं। वे दोपहर बाद लुधियाना (Ludhiana) पहुंच रहे हैं। उनका दो दिन रुकने का प्रोग्राम है।

अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में या लुधियाना में पंजाब की दूसरी पार्टियों के कुछ नेताओं के साथ गुप्त बैठक कर सकते हैं। क्योंकि अभी आम आदमी पार्टी पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे की तलाश में है। जबकि उनके अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वह लुधियाना में देर शाम शहर के बड़े होटल उद्यमियों से बैठक करने वाले हैं।

सिद्धू पर प्रतिक्रिया पर रहेगी सभी की नजर

मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित न होने से नाराज भगवंत मान उनसे दूरी बना सकते हैं। इसी बीच अब उनकी ओर से खुद केजरीवाल के दौरे संबंधी जानकारी दी गई है। खास बात यह भी है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया।

अगले ही दिन बुधवार को केजरीवाल पंजाब आ रहे हैं। क्योंकि पहले नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी में लाने की कवायद चल रही थी, मगर उन्हें कांग्रेस ने पंजाब अध्यक्ष बना दिया। सिद्धू के इस्तीफे पर उनकी क्या प्रतिक्रिया रहती है, यह भी देखने वाली बात रहेगी।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *