पंजाब में अवैध कालोनियों को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने स्थानीय सरकार विभाग को कहा कि वह राज्य भर में अनियोजित और बेतरतीब निर्माणों को रोकने और राज्य के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हर संभव यत्न करें।

स्थानीय सरकार विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए स. चन्नी ने स्थानीय सरकार विभाग के प्रमुख सचिव श्री ए.के. सिन्हा को कहा कि वह नगर परिषदों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करें, जिससे शहरी क्षेत्रों में सम्बन्धित अथॉरिटी द्वारा प्रमाणित भवन योजनाओं के अनुसार ही मकानों के निर्माण की इजाज़त दी जाए।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह भी कहा कि विभाग में विभिन्न स्तरों पर फैले भ्रष्टाचार की तुरंत जाँच होनी चाहिए, क्योंकि आम लोगों द्वारा इमारतों की योजनाओं की मंज़ूरी, पानी और सीवरेज कनेक्शनों की मंज़ूरी जैसे कार्यों को करवाने के लिए परेशानी होने की कई शिकायतें मिली हैं।

20 फुट से कम की सड़क वाली कालोनी मंजूर नहीं

उन्होंने प्रमुख सचिव सरकार को यह भी हिदायत की कि वह लोगों को पीने योग्य पानी की सप्लाई, स्ट्रीट लाईट, सीवरेज, सडक़ें और पार्कों आदि जैसी बेहतरीन नागरिक सुविधाएं दी जाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि कालोनियों में 35 फुट की सडक़ें हों, जिससे लोगों को बिना किसी परेशानी के सडक़ तक संपर्क हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि 20 फुट की तंग सडक़ों वाली कालोनाईजऱों की योजनाओं को मंज़ूर नहीं किया जाना चाहिए।

स. चन्नी ने स्थानीय सरकार के प्रमुख सचिव को आम लोगों की शिकायतों को पहल के आधार पर निपटाने के लिए प्रभावशाली विधि स्थापित करने के लिए भी कहा। उन्होंने राज्य के समग्र शहरी विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए स्थानीय सरकार के डायरैक्टर को नगर परिषदों के ईओज़ की नियमित बैठकें करने के निर्देश देने के लिए भी कहा।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *