कैबिनेट मंत्री परगट सिंह और राजा वडिंग को कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस में उठे भूचाल को शांत करने में जुटी कांग्रेस हाईकमान ने कैबिनेट मंत्री परगट सिंह और राजा वडिंग को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी हाईकमान ने परगट सिंह और राजा वडिंग की ड्यूटी नवजोत सिद्धू को मनाने के लिए लगाई है। इसके लिए दोनों मंत्री नवजोत सिद्धू से फिर मुलाकात करेंगे।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिद्धू आज सोशल मीडिया में एक्टिव हुए। सिद्धू ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी मन की बात कही। जिसमें उन्होंने दागी नेताओं और अफसरों के साथ साथ सरकार पर भी निशाना साधा है। इस वीडियो के बाद कांग्रेस हाईकमान सिद्धू से खफा बताया जा रहा है।

बावजूद इसके मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा है कि पार्टी हाईकमान से बातचीत के बाद सिद्धू को मनाने के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें सिद्धू से बात करने के लिए कैबिनेट मंत्री परगट सिंह और राजा वडिंग को जिम्मेदारी सौंपी है। ये दोनों मंत्री सिद्धू के खासे नजदीकी हैं। उधर, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि वे सिद्धू के साथ बैठ कर सभी मसले सुलझा लेंगे।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO

https://youtu.be/-ihoTy2y6Z0




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar