कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने, पंजाब के सियासत में आने वाला है एक और भूचाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

amrinder singh

डेली संवाद, नई दिल्ली
पंजाब कांग्रेस में उठे सियासी तूफान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले कैप्टन ने कहा था कि वे दिल्ली में कपूरथला आवास को खाली करने आए हैं, किसी नेता से नहीं मिलेंगे, लेकिन अब वे अमित शाह से मुलाकात करने पहुंच रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिल्ली दौरे को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कैप्टन भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा से भी मिलने वाले हैं। इस बीच पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से नया ड्रामा शुरू हो गया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भले ही अपने दिल्ली दौरे को निजी बताया है, लेकिन पंजाब के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि वे तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसी बड़ी पहल के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि वे किसान आंदोलन खत्म कराने में बड़ा रोल अदा कर सकते हैं और इसके लिए केंद्र सरकार से कोई फॉर्म्यूला तैयार करा सकते हैं।

कृषि कानूनों का हल निकाल नई पारी खेलेंगे कैप्टन अमरिंदर?

दिल्ली पहुंचने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं यहां सीएम के तौर पर मिला कपूरथला हाउस खाली करने के लिए आया हूं। इसके बाद मैं अपने घर जाऊंगा। इसके अलावा कुछ भी नहीं है। लेकिन इसके बाद भी यह कयास जोरों पर हैं कि तीन नए कृषि कानूनों के चलते केंद्र और किसानों के बीच बने गतिरोध को दूर कराने में अहम रोल अदा करते हुए वह नई पारी की तलाश में हैं।

कहा जा रहा है कि यदि वह इन कानूनों को वापस कराने में सफल रहते हैं तो फिर पंजाह में उनकी एक और सफल पारी शुरू होगी। इससे वह कांग्रेस पर खुलकर हमलावर हो सकते हैं। यही नहीं राज्य में भाजपा के लिए भी हालात एकदम बदल जाएंगे।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *