बेअदबी के मामलों में गुरमीत राम रहीम या किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दी गई कोई क्लीन चिट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब पुलिस के अधिकृत प्रवक्ता ने आज डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को क्लीन चिट देने सम्बन्धी सभी दोषों को कोरा झूठ और बेबुनियाद कह कर पूरी तरह से रद्द कर दिया। यह बयान उस समय पर जारी किया गया है जब इकबाल प्रीत सिंह सहोता, जिनको डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, की तरफ से 2015 में बरगाड़ी बेअदबी मामलों की जाँच में एस.आई.टी. द्वारा गुरमीत राम रहीम को क्लीन चिट देने की मीडिया रिपोर्टें सामने आई हैं।

जि़क्रयोग्य है कि 12 अक्टूबर 2015 को गाँव बरगाड़ी में पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग बिखरे हुए पाए गए थे और पुलिस स्टेशन बाजाखाना में आइपीसी की धारा 295, 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 128 तारीख़ 12.10.2015 दर्ज की गई थी। गाँव बरगाड़ी में पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले की जाँच के लिए इकबाल प्रीत सिंह सहोता, जो उस समय पर डायरैक्टर ब्यूरो ऑफ इनवैस्टीगेशन (बीओआई) थे, के नेतृत्व में एक एस.आई.टी. का गठन किया गया था।

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि एसआईटी ने सिफऱ् 20 दिनों (14 अक्टूबर 2015 से 2 नवंबर 2015) तक काम किया था, जिसके बाद केस केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पूरी जाँच सीबीआई द्वारा की गई थी ना कि इकबाल प्रीत सिंह सहोता के नेतृत्व वाली एस.आई.टी. की तरफ से।’’ उन्होंने यह भी कहा कि गुरमीत राम रहीम या किसी अन्य व्यक्ति को कोई क्लीन चिट नहीं दी गई।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *