चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुखबीर बादल आज अकाली वर्करों के साथ मुख्यमंत्री के आवास ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे थे। हालांकि उनके ट्रैक्टर मार्च को पुलिस ने मोहाली में ही रोक दिया। अकाली वर्करों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।
इससे पहले वर्कर और नेता मोहाली में गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में एकत्र हुए । यहां पर अरदास के बाद यह मार्च शुरू किया गया। पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी एक ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे, यह मार्च चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सरकारी आवाज तक जाना था।
कपास की फसल को पिंक सुंडी ने बर्बाद कर दिया
बता दें कि मालवा एरिया में कपास की फसल को पिंक सुंडी ने बर्बाद कर दिया है। इसकी विशेष गिरदावनी की मांग शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से की गई थी और ऐलान किया गया था कि वह इसके लिए प्रदर्शन करेंगे। सुखबीर का कहना है कि सरकार अपना काम सही ढंग से नहीं कर रही है, असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ही इस्तीफे इस्तीफे खेला जा रहा है और शिअद इसका भंडाफोड़ करेगी।
यह मुद्दा शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल की तरफ से उठाया गया था। उनकी ओर से मांग की गई थी कि सरकार हजारों एकड़ बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी करवाए और किसानों को बनता हक दिलवाए। इसके बाद सीएम खुद मालवा के इस एरिया में गए थे और जांच के आदेश दिए थे। इसके बावजूद अकाली दल की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है।
इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO








