भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को उनकी इच्छा अनुसार नौकरी दी जायेगी: चरणजीत सिंह चन्नी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को उनकी इच्छा अनुसार नौकरी दी जायेगी जिसके लिए खेल विभाग को अगली कैबिनेट में एजेंडा लाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को योग्यता अनुसार पी.सी.एस. या डी.एस.पी. या खेल विभाग में इसके समानन्तर का कोई भी पद लेने की खुली पेशकश भी की।

मुख्यमंत्री ने यह बात आज मुख्यमंत्री कार्यालय में दूसरी कैबिनेट मीटिंग के दौरान सभी हॉकी खिलाड़ियों को कही। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि हर खिलाड़ी के नाम पर बड़ा स्टेडियम बनाया जायेगा। यह फ़ैसला आने वाले खिलाड़ियों को उत्साहित करेगा। ओलंपिक खेलों में 41 साल बाद हॉकी टीम की तरफ से पदक जीतने की ख़ुशी में सभी खिलाड़ियों को आज पंजाब सरकार की तरफ से आज की कैबिनेट मीटिंग में विशेष के तौर पर बुलाया था।

हॉकी टीम ने न सिर्फ़ पंजाब बल्कि देश का भी नाम रौशन किया

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हॉकी टीम ने न सिर्फ़ पंजाब बल्कि देश का भी नाम रौशन किया है। पंजाब के लिए और भी गर्व वाली बात है कि टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 11 खिलाड़ी राज्य के थे। उनके साथ ही खिलाड़ियों को गुजारिश की कि वह नौकरी के साथ अपना खेल जारी रखें और अन्य उपलब्धियां हासिल करें। इसके बाद भी हॉकी खेल से जुड़े रहें और नयी उम्र के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दें।

इससे पहला खेल, युवा सेवाएं और शिक्षा मंत्री प्रगट सिंह ने कैबिनेट में पहुँचने पर समूह खिलाड़ियों का स्वागत करते हुये कहा कि यह प्राप्ति इन खिलाड़ियों की पिछले 15 सालों की सख़्त मेहनत का निष्कर्ष है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को साथ ही यह भी कहा कि यदि वह खेल विभाग ज्वाइंन करना चाहने तो आगे भी बढ़ी बात होगी जिससे खेल विभाग अपनी गतिविधियों में उनके तजुर्बो का फ़ायदा उठा सकेगा।

भारतीय हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह और डिफैंडर रुपिन्दर पाल सिंह ने समूह खिलाड़ियों की तरफ़ से बोलते हुये मुख्यमंत्री की तरफ से इतना सम्मान देने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर भारतीय हॉकी टीम के बाकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, सिमरनजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *