कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा फैसला, कहा – कांग्रेस में नहीं रहेंगे, BJP जॉइन करने या नई पार्टी बनाने पर क्या बोले कैप्टन, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

captain amrinder singh

डेली संवाद, नई दिल्ली
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह कांग्रेस में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में मेरा बड़ा अपमान हुआ है और वह अब कांग्रेस पार्टी में नहीं रहेंगे।

इससे पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अंबिका सोनी और कमलनाथ ने कैप्टन अमरिंदर से बात बात की लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिस पार्टी में उनका अपमान हुआ है उसमें नहीं रहेंगे। आपको बता दें कि नवजोत सिद्धू और कैप्टन के विवाद के चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा ज्वाइन करेंगे। यही नहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की।

जिससे सियासी गलियारे में यह चर्चा तेज हो गई कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं फिलहाल अभी कुछ निश्चिंत निश्चित नहीं है कि कैप्टन भाजपा ज्वाइन करेंगे या खुद की अपनी कोई पार्टी बनाएंगे।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *