नवजोत सिंह सिद्धू ने DGP के खिलाफ खोला मोर्चा, Twitter पर किया बड़ा धमाका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिलने के पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने डीजीपी सहोता के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा है कि डीजीपी इकबाल प्रीत सहोता वही अफसर जिन्होंने बेअदबी मामले में बादल परिवार को क्लीन चिट दिया था और दो सिख युवकों को गलत तरीके से आरोपी बना दिया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सोशल मीडिया पर 2018 की कुछ खबरें और वीडियो पोस्ट की है। सिद्धू ने कहा कि 2018 में उन्होंने उन दो सिख युवकों को भरोसा दिलाया था कि उनके साथ इंसाफ होगा। अब इन युवकों को आरोपी बनाने वाले अफसर को डीजीपी बना दिया गया है।

सिद्धू ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि डीजीपी आईपीएस सहोता बादल सरकार में बेअदबी मामले की जांच कर रहे एसआईटी के प्रमुख थे, उन्होंने दो सिख युवकों को बेअदबी के लिए गलत तरीके से आरोपित किया और बादल को क्लीन चिट दे दी। 2018 में, मैंने कांग्रेस के मंत्रियों, तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री के साथ न्याय की लड़ाई में हमारे समर्थन का आश्वासन दिया था।

आपको बता दें कि इस्तीफे के बाद नवजोत सिद्धू को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पंजाब भवन में मीटिंग के लिए बुलाया है। नवजोत सिद्धू पंजाब भवन पहुंच चुके हैं। सिद्धू ने कहा था कि दागी नेताओं और अफसरों को तरजीह दिया जा रहा है, जिससे उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *