पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री पहुंचे बस अड्डे, PRTC की बस में हुए सवार, अपने घर तक किया सफर, जानी समस्याएं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बाद अब उनके मंत्री जनता के बीच जाकर उसकी समस्याओं को जानने का प्रयास करने लगे हैं। इसी क्रम में पंजाब के नए बने ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने वीरवार की सुबह राजपुरा से लेकर पटियाला तक पीआरटीसी की बस में सफर किया। इस दौरान राजा वड़िंग ने जहां बस में सवार यात्रियों की मुश्किलें सुनीं, वहीं उनके साथ हंसी मजाक भी किया।

राजा वड़िंग ट्रांसपोर्ट मंत्री बनने के बाद पहली बार वीरवार को चंडीगढ़ से अपने विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा लिए आ रहे थे। वह करीब सवा छह बजे बस में सवार हुए और सात बजे तक पटियाला तक का सफर तय किया। पटियाला से उतरकर वह अपनी गाड़ी में सवार हो गए क्योंकि गिद्दड़बाहा हलके में आज उनका सुबह से लेकर शाम तक दौरा है। राजा वडिंग के सफर की यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बता दें कि गिद्दड़बाहा के विधायक राजा अमरिंदर सिंह वड़िंग पंजाब कांग्रेस के तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। वह वर्ष 2014 से 2018 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें हाल में नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वे बुधवार को मुख्यमंत्री चन्नी की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से त्याग पत्र देने के बाद उन्हें मनाने के लिए बनाई गई दो सदस्यीय कमेटी के भी सदस्य हैं। इसमें उनके साथ खेल और शिक्षा मंत्री परगट सिंह भी शामिल हैं।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *