होटल की पार्किंग में प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी महिला, गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

car rape

वॉशिंगटन। अमेरिका (America) में एक शख्स अपनी पत्नी को काफी समय तक इसलिए पीटता रहा, क्योंकि उसने किसी गैर-मर्द के साथ संबंध बनाए थे. आरोपी ने पत्नी को सिल्वेनिया के एक होटल की पार्किंग में दूसरे व्यक्ति के साथ इंटिमेट होते देख लिया था. इसके बाद से वो सजा के नाम पर पत्नी को बेरहमी से पीटता रहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय विलियम एटकिंसन को अपनी पत्नी (Wife) के फोन से कई वीडियो कॉल आए थे. वीडियो कॉल में पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देखकर वो तुरंत होटल की पार्किंग की तरफ गया. इसके बाद पति को जो देखने को मिला, उससे वो गुस्से में आग-बबूला हो गया. विलियम ने तभी फैसला कर लिया था कि वो इसकी सजा पत्नी को जरूर देगा।

पार्किंग में ही कर डाली पिटाई

पुलिस ने बताया कि समरसेट में बेस्ट वेस्टर्न पहुंचने पर एटकिंसन ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी और उसके कथित प्रेमी को कार में संबंध बनाते हुए पाया. इसके बाद एटकिंसन ने वहीं पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी. इस बीच मौका पाकर आरोपी की पत्नी का प्रेमी फरार हो गया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी का नाम उजागर नहीं किया है।

मार-पिटाई के बाद पत्नी को घायल अवस्था में पार्किंग में ही छोड़कर एटकिंसन वहां से चला गया. हालांकि उसने बाद में स्वीकार किया वो अपनी पत्नी को इसके लिए कई बार पीट चुका है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने महिला को नशे में पाया. महिला को गंभीर चोट आई थीं और उसके चेहरे, नाक और मुंह से बहुत खून बह रहा था. इसके अलावा, उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पति ने बचाव में दी ये दलील

एटकिंसन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग मिलकर अश्लील वीडियो कॉल कर उसे चिढ़ा रही थी, जिसे देखकर वो बेकाबू हो गया. अपने बचाव में आरोपी ने यह भी कहा कि पत्नी को दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाते देखकर किसी भी पति का खून खौल जाएगा. उसने जो भी किया गुस्से में किया. वो केवल अपनी पत्नी को उसके कर्मों की सजा देना चाहता था।

इस्तीफे के बाद Navjot Sidhu ने कहा – मैं अडूंगा, मैं लडूंगा, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *