सैशन कोर्ट Live: पंजाबी सिंगर गुरदास मान अगर बाहर रहे तो पंजाब के हालात खराब हो सकते हैं, उन्हें तत्काल जेल भेजा जाए, जमानत पर क्या रहा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाबी सिंगर गुरदास मान की जमानत को लेकर आज जालंधर के सैशन कोर्ट में बहस हुई। बहस के दौरान सिख संगत की तरफ से पेश हुए वकील परमिंदर सिंह ढीगरा ने माननीय जज से आग्रह किया कि अगर गुरदास मान बाहर रहा तो पंजाब के हालत बिगड़ सकते हैं, क्योंकि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से सिख संगत नाराज है, इसलिए गुरदास मान को तत्काल जेल भेजा जाए। हालांकि माननीय जज जमानत पर कल फिर से सुनवाई करेंगे।

सिख संगत के वकील परमिंदर सिंह ढीगरा ने बताया कि कोर्ट में गुरदास मान के वकील ने माना है कि गुरदास मान से गलती हो गई है, उसके लिए उन्होंने कान पकड़ कर हाथ जोड़कर माफी भी मांग ली है। इस पर सिख संगत के वकील परमिंदर सिंह ढींगरा ने कहा कि कानूनी रूप से इसकी कोई माफी नहीं होती। उन्होंने माननीय जज से अपील की कि गुरदास मान को अग्रिम जमानत न दी जाए, नहीं तो पंजाब के हालात बिगड़ सकते हैं।

बता दें कि नकोदर में डेरा बाबा मुराद शाह में साईं लाडी शाह को तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी का वंशज बता दिया था। इसके बाद नाराज सिख संगतों ने गुरदास मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। इस पर पुलिस ने गुरदास मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो कर लिया, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। गुरदास मान ने अग्रिम जमानत के लिए सैशन कोर्ट में अपील की थी, जिस पर अब कल सुनवाई होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *