सिख संगतों के भारी विरोध के चलते कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, पंजाबी सिंगर गुरदास मान की अग्रिम जमानत पर फैसला आज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाबी गायक गुरदास मान की अग्रिम जमानत पर आज फैसला आ सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। कोर्ट का की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, कॉम्प्लेक्स परिसर में भी पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आपको बता दें कि श्री गुरु अमरदास जी पर विवादित टिप्पणी के केस में गुरदास मान के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।

गुरदास मान की अग्रिम जमानत पर मंगलवार को सिख संगठनों व मान के वकीलों के बीच बहस हो चुकी है, जिसके बाद सेशन कोर्ट ने सुनवाई आज के लिए टाल दी थी। वहीं, सिख संगठन भी फैसले पर निगाहें जमाकर बैठे हैं। वह हर हाल में गुरदास मान को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि 20 अगस्त को डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर के सालाना मेले में गुरदास मान ने डेरे के गद्दीनशीन लाडी शाह को श्री गुरु अमरदास जी का वंश बता दिया था। जिससे सिख संगठन नाराज हो गए, लेकिन मान ने वीडियो जारी कर इसके लिए माफी मांग ली थी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सिख संगठनों के वकील परमिंदर सिंह व रविंदर सिंह ने सेशन कोर्ट में कहा कि मान ने डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर मेले में आपत्तिजनक टिप्पणी की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *