डेली संवाद, जालंधर
पुडा व जेडीए के अधिकारियों की मेहरबानी कहें, या नेताओं की दलाली, जिससे शहर के बाहर एलपीएयू के आस-पास कई अवैध कालोनियां विकसित हो गई है। इससे सरकार को सीधे लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।
चहेडू के पास अवैध रूप से कई कालोनियां काटी जा रही है। जिससे सरकार को मोटी रकम का नुकसान हो रहा है। पुडा के अधिकारियों को शिकायत है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पुडा के अधिकारी, नेताओं का हवाला देकर कार्रवाई नहीं करते हैं, जबकि सच्चाई तो यह है कि कुछ अधिकारी मोटी रकम लेते हैं और नाम नेता का खराब करते हैं।









