निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 14 लोग घायल, मजदूरों में मची भगदड़

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 4:40 बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। हादसे वाली जगह से 21 लोगों को निकाला गया। 14 घायलों को सांताक्रूज के वीएम देसाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है।

बई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ मजदूर घायल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की सुबह 4.40 बजे हुआ। हादसे में कुल 14  लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी (जोन 8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा लगभग साढ़ चार बजे ढह गया। इसमें 14 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी भी नहीं मिली है।

Tractor का पूरा पहिया सर के उपर से गुज़र गया, बाइक चालक को कुछ नहीं हुआ

https://youtu.be/ubFskXQjqtk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *