कांग्रेस में घमासान के बीच बड़ी खबर, हरीश रावत को हटाकर इस नेता को बनाया जा रहा है पंजाब प्रभारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब कांग्रेस प्रभारी बदलने जा रही है। पंजाब में सियासी खींचतान के दौरान राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस के नेताओं के बीच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजस्थान के कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब मामलों का नया प्रभारी बनाया जा सकता है। हरीश चौधरी, मौजूदा प्रभारी हरीश रावत की जगह लेंगे। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

माना जा रहा है कि हरीश रावत शनिवार तक चंडीगढ़ रहेंगे, जहां वह मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बनी सहमति को अंतिम रूप देने के लिए काम करेंगे। बता दें कि गुरुवार को चन्नी और सिद्धू के बीच करीब तीन घंटे की बैठक हुई थी और इसके बाद कहा गया कि सिद्धू अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे, मगर मामले को सुलझाने के लिए एक समन्वय समिति के गठन की बात कही गई।

कहा जाता है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने में हरीष चौधरी ने अहम भूमिका निभाई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब मामलों के प्रभारी पूर्व महासचिव हरीष चौधरी भी पिछले कुछ दिनों से चन्नी और सिद्धू के बीच मामले सुलझाने में सबसे आगे रहे हैं।

हरीश चौधरी को राहुल गांधी का काफी भरोसेमंद सिपहसालार माना जाता है। माना जा रहा है कि चौधरी के आगमी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और पीपीसीसी प्रमुख के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कांग्रेस के महासचिव हरीष रावत, जो उत्तराखंड के पूर्व सीएम हैं, अपने राज्य में विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के इच्छुक हैं। बता दें कि पंजाब के साथ ही अगले साल उत्तराखंड में भी चुनाव है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *