स्विमिंग पूल में रासलीला करने वाले DSP निलंबित, महिला कांस्टेबल बर्खास्त, कोर्ट ने खारिज की याचिका, जेल में ही रहना होगा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर। स्विमिंग पूल में बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने वाले निलंबित RPS हीरालाल सैनी को अभी जेल में ही रहना होगा। पॉक्सो कोर्ट में उसे पेश किया गया। 6 साल के बच्चे के साथ पूल में बेशर्मी की हद पार करने वाले हीरालाल सैनी की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस बीच राज्य सरकार ने हीरालाल व स्विमिंग पूल में साथ दिख रही महिला कांस्टेबल को नौकरी से बाहर कर दिया है। कार्मिक विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है।

इधर कोर्ट ने जमानत खारिज करते हुए कहा कि अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में आरोपी को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता हैै। निलंबित RPS हीरालाल सैनी का महिला कॉन्स्टेबल के साथ पूल में अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सामने आए थे। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया था।

हीरालाल सैनी के एडवोकेट ने जमानत याचिका पेश की थी। शुक्रवार को जमानत पर सुनवाई शुरू हुई। कोर्ट ने कहा कि हीरालाल सैनी को अभी जमानत नहीं दी जा सकती है। अभी पूरे प्रकरण की जांच लंबित है। कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया। जमानत खारिज होने पर हीरालाल सैनी कोर्ट से बाहर निकलते हुए मायूस नजर आ रहे थे। इसके बाद निलंबित RPS हीरालाल सैनी को जेल भेज दिया गया।

निलंबित RPS हीरालाल सैनी व महिला कॉन्स्टेबल के दो वीडियो 6 साल के बच्चे के साथ पूल में नहाते हुए सामने आए थे। दोनों बच्चे के साथ भी अश्लील हरकते करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो पुष्कर के एक रिसॉर्ट में बनाए गए थे। ये वीडियो एक महीने पुराने थे। महिला के पति ने दोनों के खिलाफ शिकायत दी थी। वीडियो सामने आने पर डीजीपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया था। वहीं पूरे प्रकरण में 6 अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरी थी।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *