जालंधर में किसानों ने कैबिनेट मंत्री परगट सिंह का घर घेरा, सर्किट हाउस के बाहर भी नारेबाजी, प्रदर्शन

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
सूबे में धान खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने आज अलग- अलग शहरों में पंजाब के मंत्रियों के घर का घेराव किया। इसी क्रम में जालंधर स्थित कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के घर के बाहर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की है कि धान खरीद तत्काल शुरू किया जाए।

जानकारी के मुताबिक मिट्ठापुर स्थित कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के घर के बाहर किसानों को हुजूम पहुंचा। किसानों ने परगट सिंह के घर बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि बताया जा रहा है कि इस दौरान परगट सिंह घर में नहीं थे।

गुस्साए किसानों ने सर्किट हाउस के बाहर भी धरना प्रदर्शन किया। किसानों को पता चला कि परगट सिंह सर्किट हाउस में हैं, जिससे किसान सर्किट हाउस पहुंच गए और नारेबाजी की। इस दौरान किसानों को पुलिस ने रोकना चाहा, जिससे धक्कामुक्की भी हुई।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *