चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू गिरफ्तार, CM चन्नी जाएंगे उत्तर प्रदेश, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू चंडीगढ़ में राजभवन के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के कई विधायक और पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों भी मौजूद हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के भड़काऊ बयान और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों की बर्बर हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना दे रहे नेता किसानों की हत्याओं के आरोप में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ।

मुख्यमंत्री चन्नी जाएंगे लखीमपुर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए बवाल में किसानों की मौत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लखीमपुर में पीड़ित परिवारों से मिलने का फैसला किया है। इसके लिए पंजाब सरकार के नागरिक उड्डयन निदेशक की ओर से उत्तर प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश कुमार अवस्थी को पत्र लिखकर लखीमपुर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति देने को कहा है।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश प्रशासन से मुख्यमंत्री चन्नी के आगमन के मद्देनजर नियमानुसार प्रबंध करने का भी आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री चन्नी पीड़ित परिवारों से मुलाकात करना चाहते हैं।

सुनील जाखड़ ने मनोहर लाल को बताया जिम्मेदार

कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिम्मेदार बताया है। जाखड़ ने ट्वीट किया कि मनोहर लाल का बयान और लखीमपुर खीरी के बवाल को अलग-अलग घटना के रूप में नहीं देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि कुछ लोगों ने पहले से ही लोकप्रिय नेता बनने के लिए सीएम हरियाणा की सलाह का पालन करना शुरू कर दिया है।

जाखड़ ने लिखा कि अपने ‘हथियारों के आह्वान’ में मनोहर लाल ने भाजपा के असली रंग को उजागर किया है।  उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले रहा है। वहीं एक अन्य ट्वीट में जाखड़ ने लिखा कि जैसे 3 अक्तूबर, 1977 को इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी जनता पार्टी की सरकार की बर्बादी साबित हुई, वैसे ही तीन अक्तूबर, 2021 को प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी भाजपा सरकार के अंत की शुरुआत है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *