डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वार्ड -24 के पार्षद राजिंदर कुमार उर्फ मिन्टू जुनेजा की माता शानी देवी जी का आज निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे गढ़ा श्मशान घाट में होगा।
मिन्टू जुनेजा की माता जी के निधन पर समर्थ संवाद, SSNews और डेली संवाद की टीम ने दुख जताया है। समर्थ संवाद के चीफ एडिटर रमेश्वर लक्की अरोड़ा प्रधान संपादक अशोक सिंह भारत, संपादक महाबीर सेठ ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पनसप के चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू, कैंट हलके के विधायक और कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मेयर जगदीश राजा समेत कई पार्षदों ने श्रद्धांजलि दी है।