सुखबीर सिंह बादल ने पहले नवरात्र के पावन अवसर पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, ऊना
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पहले नवरात्र के अवसर पर यहां माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और आंदोलन करने वाले किसानों की जीत के साथ साथ साम्प्रदायिक सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के छोटे ग्रूप के साथ अकाली दल अध्यक्ष ने कंजन पूजा की।

सरदार बादल ने मंदिर परिसर में दुकान लगाने वालों के साथ मीटिंग करने के अलावा श्रद्धालुओं से खुलकर बातचीत की जो मंदिर में माथा टेकने के लिए आए थे। उन्होने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर मां चिंतपूर्णी का ‘‘आर्शीवाद’’ प्राप्त करना सम्मान की बात है।

अकाली दल अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेताओं में अनिल जोशी, एनके शर्मा, हरीश राय ढ़ांडा, पवन टीनू, जगबीर बराड़, कमल चेतली, सर्बजोत सिंह साबी, चंदन ग्रेवाल, मोहित गुप्ता और आर डी शर्मा भी शामिल थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *