BSNL का त्यौहारी धमाका, ‘सुपर स्टार’ प्लान में मिलेगा 2000 GB डाटा, कई एप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 09 Oct 2021

BSNL का त्यौहारी धमाका, ‘सुपर स्टार’ प्लान में मिलेगा 2000 GB डाटा, कई एप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री

नई दिल्ली. सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने ग्राहकों को कई सारे प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स की सुविधा देता है. इनके साथ-साथ बीएसएनएल निजी टेलीकॉम कंपनियों की तरह अपने ग्राहकों को ब्रॉडबैंड की सेवाएं भी प्रदान करता है. आइए आपको हाल ही में जारी किए गए बीएसएनएल के नये ब्रॉडबैंड प्लान्स के बारे में बताते हैं..

इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह ब्रॉडबैंड प्लान केवल 949 रुपये का है. इस कीमत में बीएसएनएल आपको 2,000GB डाटा ऑफर कर रहा है जिसकी स्पीड 150Mbps रहेगी. अगर आपका इतना डाटा समाप्त हो जाता है तो आपको मिलने वाले इंटरनेट की स्पीड घटाकर 10Mbps कर दी जाएगी.

आपको इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी. साथ ही, ओटीटी बेनेफिटस की बात करें तो आपको इसमें सोनी लिव प्रीमियम, जी5, वूट सिलेक्ट और यप्प टीवी का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा. आपको बता दें कि इस प्लान की वैधता एक महीने की है जिसमें आपको प्लान के शुरू होने से पहले एक सिक्योरिटी डिपॉजिट देना आवश्यक है.

बीएसएनएल न 749 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

749 रुपये वाले इस ब्रॉडबैंड प्लान में आपको एक महीने के लिए 100Mbps की स्पीड पर कुल 1,000GB डाटा दिया जाएगा और इस डाटा के खत्म होने पर आपके इंटरनेट की स्पीड 5Mbps कर दी जाएगी.

साथ ही, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी. ओटीटी बेनेफिटस की बात करें तो आपको इसमें सोनी लिव प्रीमियम, जी5, वूट सिलेक्ट और यप्प टीवी का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा.

आपको बता दें कि इस प्लान की वैधता एक महीने की है जिसमें आपको प्लान के शुरू होने से पहले एक सिक्योरिटी डिपॉजिट देना आवश्यक है. गौरतलब है कि बीएसएनएल ने इन दोनों ब्रॉडबैंड प्लान्स को 5 अक्टूबर से जारी कर दिया है और इनका लाभ अंडमान-निकोबार को छोड़कर बाकी सभी सर्कल्स के यूजर्स उठा सकते हैं.

सुखबीर बादल ने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका, किसानों के मुद्दे पर क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *