जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने पंजाबी अखबार के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए एसएसपी से की शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला
जिला बार एसोसिएशन की ओर से एडवोकेट रजत नंदा, एडवोकेट पियूष मनचंदा व अनुज आनंद द्वारा एसएसपी कपूरथला को पहरेदार अखबार के मुख्य संपादक रोजाना पहरेदार जसपाल सिंह हीरा के खिलाफ दरखास्त देकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर कानूनी कार्रवाई करने और आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में सभी धर्मों काे एक सम्मान दर्जा दिया गया है और हिंदू सिक्ख भाईचारा सदियों पुराना है परंतु घटिया किस्म के लोग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य लगातार कर रहे है। जिसकी ताजा मिसाल गत दिनों लुधियाना से प्रकाशित होने वाली पंजाबी अखबार पहरेदार द्वारा पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व अकाली दल के मुख्य नेता सुखबीर सिंह बादल जो श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी में माथा टेकने गए थे। दरबार में पुजारियों द्वारा उनको माता की चुनरी देकर सम्मानित किया गया और उनकी मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद दिया।

इस बात को इस अखबार ने इस प्रकार उछाला की दुनिया भर में रह रहे करोड़ों हिंदूओं की भावना को ठेस पहुंची है। वहीं सिक्ख भाईचारे में भी दरार डालने का प्रयास किया गया है। जिसकी वह भरपूर शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने एसएसपी कपूरथला से मांग की कि आरोपी अखबार के मुख्य संपादक के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *