Karwa Chauth: 5 साल बाद करवा चौथ पर बन रहा है शुभ योग, जानिए मुहूर्त का शुभ समय, भूल कर न करें यें काम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 23 Oct 2021

Karwa Chauth: 5 साल बाद करवा चौथ पर बन रहा है शुभ योग, जानिए मुहूर्त का शुभ समय, भूल कर न करें यें काम

पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय
संपादक (धर्म), डेली संवाद
Karwa Chauth: 5 साल बाद करवा चौथ पर बन रहा है शुभ योग, जानिए मुहूर्त का शुभ समय, भूल कर न करें यें कामपांच साल बाद फिर इस करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth 2021) के दिन शुभ योग बन रहा है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर 2021 रविवार के दिन पड़ रही है. रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव का भी व्रती महिलाओं को आशीर्वाद प्राप्त होगा। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती है और व्रत रखती है।

रात में चांद देखने के बाद व्रत को खोला जाता है. गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के संचालक ज्योतिषाचार्य रामराज कौशिक ने बताया कि इससे पहले 8 अक्टूबर 2017 को रविवार के दिन यें व्रत रखा गया था और अब पांच साल बाद 24 अक्टूबर 2021 को भी रविवार का दिन है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित होता है. इस दिन महिलाएं सूर्य देवता की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना करें।

करवा चौथ व्रत की पूजा विधि

रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा. कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर रविवार को सुबह 3:01 बजे शुरू होगी,जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5:43 बजे तक रहेगी. इस दिन चांद निकलने का समय 8 :11 बजे है. पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06:55 से 08:51 तक रहेगा।

सुबह सूरज उगने से पहले उठकर स्नान करें. इसके बाद सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें, पानी पीएं और गणेश जी की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें. इसके बाद शाम तक कुछ भी खाना-पीना नहीं है. थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर रखें और घी का दीपक जलाएं. पूजा चांद निकलने के एक घंटे पहले शुरू कर दें. इसके बाद चांद के दर्शन कर व्रत खोलें।

यें काम न करें

  • व्रत के दिन देर तक न सोएं क्योंकि व्रत की शुरुआत सूर्य उगने के साथ ही हों जाती है.
  • पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग के कपड़े न पहनें. लाल रंग के कपड़े पहने क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है.
  • व्रत के दिन महिलाएं अपनी जुबान को लगाम दें क्योंकि घर में बड़े का अपमान अशुभ माना जाता है.
  • करवा चौथ के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए.

कांग्रेसी MLA की गुंडागर्दी, भरी सभा में युवक को जमकर पीटा, देखें

https://youtu.be/vh0zBRNFtuk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *