अमर बांगड़
डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना में फैक्ट्री मालिक और वर्करों में झड़प हुई है। फैक्ट्री मालिक ने मौके पर बाउंसर बुलाए और वर्करों को जमकर पिटवाया। जिससे कई वर्कर जख्मी बताए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची और शिकायत दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक लुधियाना के एक फैक्ट्री में किसी बात को लेकर वर्करों ने काम बंद कर दिया। जिससे फैक्ट्री मालिक ने वर्करों को गाली दिया और बाउंसर बुलवा कर पिटवा दिया। नाराज वर्करों ने फैक्ट्री के सामने धरना लगा दिया।
वर्करों ने फैक्ट्री के बाहर धरना लगाते हुए नारेबाजी की। वर्करों ने कहा कि फैक्ट्री मालिक ने बाउंसर बुलाकर वर्करों को पिटवाया। इसमें कई वर्कर जख्मी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।










