बाबा बकाला में सरकारी स्कूल में छात्र और उसके मां के साथ मारपीट, एसपी से शिकायत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बाबा बकाला
अमृतसर जिले के बाबा बकाला तहसील मके मत्तेपुरा में स्कूल में एक छात्र और उसकी मां से मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने इस संबंध में एसपी को लिखित में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।

मत्तेपुरा की बलजीत कौर पत्नी मंगल सिंह ने एसपी को भेजे शिकायत में कहा है कि उनका बेटा जुगराज सरकारी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल से सूचना आई कि उसके बेटे को किसी ने मारा है। जिससे वह अपने दूसरे बेटे के साथ स्कूल पहुंची। जहां प्रिंसीपल के कमरे में कुछ लोग बैठे थे, उन्होंने उनके  साथ मारपीट की है।

पढ़ें शिकायत

सुखबीर बादल ने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका, किसानों के मुद्दे पर क्या बोले



















Leave a Comment