डेली संवाद, जालंधर
मथुरा नगर सोडल क्षेत्र निवासी गुरदीप सिंह विरदी, दीपक कपूर, केके बंसल, लकी दुग्गल, राकेश महाजन राजा, राकेश जस्सल, हैप्पी, रमन शर्मा, सुरेंद्र बेरी, साहिल, जुगल किशोर आदि सहित दर्जनों की तादाद में मौजूद इलाका निवासियों ने पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र को सबसे बड़ी दी गई सौगात चंदन नगर अंडर ब्रिज को अब तक की सबसे बड़ी सौगात बताया।
उन्होंने कहा कि इस अंडर ब्रिज को बनाने के लिए पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने जिस तरह दिन रात मेहनत की है आज जालंधर निवासी इस अंडर ब्रिज का भरपूर प्रयोग कर रहे हैं। जालंधर एवं आसपास के शहरों से आने वाले हर व्यक्ति के मुख पर एक ही बात है कि पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के अंथक प्रयासों की वजह से ही चंदन नगर अंडर ब्रिज बना और जालंधर के लोग पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के इस कार्य को कभी भी भुला नहीं सकते।
विकास कार्य सिर्फ केडी भंडारी ने करवाया
इलाका निवासियों ने इस बात की भी चर्चा की कि 2022 में जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर से विकास करवाने के लिए पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को पूर्ण रूप से समर्थन दिया जाएगा क्योंकि क्षेत्र का विकास सिर्फ और सिर्फ केडी भंडारी के रहते ही संभव होगा। क्षेत्र निवासियों ने कहा कि पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में बतौर विधायक इलाके के लिए जो कार्य किए हैं वह बहुत ही लंबे समय से जरूरी थे लेकिन कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधियों ने ना तो पहले इस जिम्मेदारी को कभी समझा और ना ही मौजूदा समय में समझ रहे हैं।
इलाका निवासियों ने कहा इलाके में सड़क के सीवरेज स्ट्रीट लाइट सिस्टम फ्लाईओवर अंडर ब्रिज सब कुछ पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के कार्यकाल में बना और शहर में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से रही लेकिन आज जब से कांग्रेस की सरकार आई है शहर के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इसीलिए 2022 में पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को इलाके में एक बार फिर से जिम्मेदारी दिलवाना जरूरी है क्षेत्र निवासियों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को भरपूर समर्थन देने की घोषणा की।










