सादगी वाली शादी: बेटे के विवाह में पंजाब के CM ने दिखाई सादगी, निजी कार को खुद चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल, लोग बोले- मुख्यमंत्री हो तो ऐसा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेराबस्सी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह का विवाह डेराबस्सी के गांव अमलाला की सिमरनधीर कौर के साथ फेज-3बी 1 स्थित गुरूद्वारा श्री साचा धन साहिब में बिल्कुल साधारण अंदाज में हुआ। अपने बेटे नवजीत सिंह के विवाह की खुशी में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपने घर से निजी कार चलाकर फेज 3बी 1 स्थित गुरूद्वारा साहिब पहुंचे।

विवाह संपन्न होने के बाद भी अपनी निजी कार से घर लौटे। शादी का कार्यक्रम बिल्कुल साधारण तरीके से रखा गया। विवाह कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत, सह-प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल, सांसद प्रताप सिंह बाजवा, उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री परगट सिंह पहुंचे।

मंत्री संगत सिंह गिल्जियां, गुरकीरत सिंह कोटली, ब्रह्म महिंदरा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी, राणा गुरमीत सोढ़ी, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू, सुखपाल सिंह खैहरा, नगर निगम के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने फेज-3बी 1 पहुंचकर नव दंपती को अपना आशीर्वाद दिया। कामेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी के अलावा कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी विवाह समारोह में पहुंचे।

लंगर छककर रवाना हुए मेहमान

शादी में पहुंचे मेहमानों के लिए गुरूद्वारा साहिब के अंदर लंगर का इंतजाम किया गया था। नव दंपती को आशीर्वाद देने आने वाले प्रत्येक मेहमान लंगर छककर वापस लौटे। खास बात यह रही कि सीएम ने अपने बेटे की शादी को बिल्कुल सादे रीति रिवाज के साथ संपन्न किया और गुरूद्वारा साहिब में आने वाले मेहमानों के चलते शहरवासियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *