सरकार ने 8 जिलों की 43 गौशालाओं में शैड्स के निर्माण के लिए 2.58 करोड़ रुपए की राशि जारी की

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य की 43 गौशालाओं में स्थायी शैड्डों के निर्माण के लिए 2.58 करोड़ रुपए जारी किये हैं। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये शर्मा ने कहा कि हाल ही में उनकी तरफ से राज्य की गौशालाओं में किये दौरे दौरान, प्रबंधक कमेटियों द्वारा स्थायी शैड्डों की कमी का मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद पंजाब गऊ सेवा आयोग ने गौशालाओं में स्थायी शैड्डों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता मुहैया करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

चेयरमैन ने बताया कि आठ ज़िलों की कुल 43 योग्य गौशालाओं को स्थायी शैड्डों के निर्माण के लिए 2.58 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई है। इनमें ज़िला संगरूर की 12, ज़िला मानसा की 9, ज़िला पटियाला और बठिंडा की 5-5, ज़िला बरनाला की 4, ज़िला गुरदासपुर और अमृतसर की 3-3 और ज़िला मोगा की 2 गौशालाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सारी रकम पूरे पारदर्शी ढंग से सम्बन्धित गौशालाओं के बैंक खातों में सीधी जमा करवाई गई है जिससे प्रबंधक कमेटियों को फंड प्राप्त करने में कोई मुश्किल पेश न आए।

गौशालाओं में बेहतर सहूलतें देने की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए श्री शर्मा ने सर्दियों के मौसम से पहले गायों के कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया। चेयरमैन ने आगे कहा कि उन गौशालाओं की प्रबंधक कमेटियों को भी वित्तीय राहत जल्द दी जायेगी, जिनको अधूरे दस्तावेज़ों के कारण वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब गऊ सेवा आयोग गायों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और गायों की बेहतरी के लिए काम जारी रखेगा।

जरा बचके! यहां बीच सड़क पर POLICE ही लूटती है। देखें 

https://youtu.be/vTVIp5Alj-s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *