चीन में फिर से कोरोना की दहशत, सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द, स्‍कूल बंद और लोग हुए घरों में कैद

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

corona positive

चीन। चीन (China) में एक बार फिर कोविड-19 कहर मचा रहा है. गुरुवार को कोविड केसेज की वजह से अथॉरिटीज को स्‍कूलों को बंद करना पड़ गया और सैंकड़ों फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है. चीन में अथॉरिटीज ने नई लहर के लिए पर्यटकों के एक ग्रुप को जिम्‍मेदार ठहराया है.

चीन ने हमेशा से जीरो कोविड नीति का पालन किया है. इस वजह से उसने बॉर्डर पर सख्‍ती बरती और लॉकडाउन को कड़ाई से अपनाया. यहां तक कि जब दूसरे देश प्रतिबंधों में ढील दे रहे थे, चीन ने सख्‍त प्रतिबंध लागू कर रखे थे.

लगातार पांचवें दिन सामने आए नए केस

चीन में घरेलू स्‍तर पर अब तक महामारी को नियंत्रित करके रखा गया लेकिन लगातार पांचवें दिन आए नए केसेज ने अथॉरिटीज को परेशान कर दिया है. ये ज्‍यादातर केसेज उत्‍तरी और उत्‍तरी पश्चिमी प्रांत में सामने आए हैं.

अथॉरिटीज ने अब यहां पर प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है. जो नए केसेज सामने आ रहे हैं, उसके लिए उस वृद्ध दंपति को जिम्‍मेदार बताया जा रहा है जो कई पर्यटकों के ग्रुप में शामिल थे. ये दंपति शंघाई में थे और यहां से गांसू प्रांत के सियान और इन मंगोलिया में दाखिल हुए थे. कई दर्ज केसेज उनके सफर के दौरान सामने आ चुके हैं. पांच प्रांतों में ऐसे लोग मिले हैं जो इनके संपर्क में आए थे जिसमें राजधानी बीजिंग भी शामिल है.

लोगों को दी गई घर में रहने की हिदायत

स्‍थानीय स्‍तर पर सरकारों ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है और पर्यटन स्‍थलों को बंद कर दिया है. इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्थित स्‍कूलों और सभी मनोरंजन स्‍थलों पर ताले लगा दिए गए हैं. साथ ही हाउंसिंग कंपाउंड्स पर भी लॉकडाउन लगा दिया गया है. कुछ क्षेत्रों जैसे लांझूहो में नागरिकों को जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकलने के लिए कहा गया है.

लांझूहो की आबादी करीब 40 लाख है. जिन लोगों का घर से निकलना जरूरी है, उन्‍हें हर हाल में निगेटिव कोविड-19 टेस्‍ट रिपोर्ट पेश करनी होगी. प्रभावित क्षेत्रों में एयरपोर्ट्स पर सैंकड़ों फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया है. सियान और लांझूहो से उड़ान भरने वाली करीब 60 फीसदी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं.

नागरिकों पर लगाए गए प्रतिबंध

सोमवार को एक नोटिस जारी किया गया था जो इनर मंगोलिया के लिए था. इसमें कहा गया था कि शहर से बाहर जाना और शहर में दाखिल होना प्रतिबंधित है. नागरिकों को भी उनके घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

बुधवार को ग्‍लोबल टाइम्‍स की तरफ से वॉर्निंग दी गई थी कि मंगोलिया में नए केसेज की वजह से कोयले के आयात पर असर पड़ेगा और सप्‍लाई चेन खासी प्रभावित हो सकती है. गुरुवार तक चीन में 13 नए घरेलू केसेज सामने आए थे. चीन के नेशनल हेल्‍थ कमीशन की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है.

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *