Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - दुनिया - US Indiana Cancels Licenses: अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द किए, अब नहीं चला पाएंगे ट्रक, जाने वजह

    US Indiana Cancels Licenses: अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द किए, अब नहीं चला पाएंगे ट्रक, जाने वजह

    Daily SamvadBy Daily Samvad3 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    US Indiana Cancels Licenses: अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द किए, अब नहीं चला पाएंगे ट्रक, जाने वजह
    Indiana Cancels Punjabi Truck Driver Licenses
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। US Indiana Cancels Licenses Punjabi Truck Drivers: अमेरिका के इंडियाना राज्य में पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने ट्रक ड्राइवरों को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है, जिसका असर खास तौर पर पंजाबी मूल के प्रवासियों पर पड़ा है। राज्य के गवर्नर माइक ब्रॉन ने मार्च 2026 में हाउस एनरोल्ड एक्ट 1200 पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद करीब 1790 ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए। इनमें अधिकतर पंजाबी ड्राइवर शामिल बताए जा रहे हैं।

    अमेरिका (US) में इंडियाना ब्यूरो ऑफ मोटर व्हीकल्स (BMV) ने 16 मार्च 2026 को इन ड्राइवरों को नोटिस भेजकर उनके कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) रद्द करने की जानकारी दी थी। यह नया कानून 1 अप्रैल से लागू हुआ, जिसके तहत सभी “नॉन-डोमिसाइल्ड CDL” अपने आप अमान्य हो गए। खास तौर पर उन ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द किए गए, जिनके पास वैध वीजा श्रेणियां जैसे H-2A, H-2B या E-2 नहीं थीं।

    कई लोगों की जान गई

    राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। गवर्नर माइक ब्रॉन के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में अवैध रूप से ट्रक चला रहे ड्राइवरों द्वारा कई गंभीर सड़क हादसे हुए, जिनमें कई लोगों की जान गई। इसी के बाद इस सख्त कानून को लागू करने का निर्णय लिया गया।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इंडियाना के अटॉर्नी जनरल टॉड रॉकटा ने बताया कि पिछले चार महीनों में ऐसे ड्राइवरों से जुड़े हादसों में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है। इन घटनाओं ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया।

    पंजाबी ड्राइवर द्वारा गलत यू-टर्न

    फरवरी 2026 में हुए एक बड़े हादसे में पंजाबी मूल के ड्राइवर सुखदीप सिंह ने हैंड्रिक्स काउंटी में रेड लाइट पार कर दी, जिससे एक सेमी-ट्रक और पिकअप ट्रक की टक्कर में 64 वर्षीय टेरी शुल्त्ज की मौत हो गई। बताया गया कि सुखदीप सिंह केवल तीन महीने से ट्रक चला रहा था।

    इसी तरह फ्लोरिडा में एक अन्य पंजाबी ड्राइवर द्वारा गलत यू-टर्न लेने के कारण बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक वैन में सवार तीन लोगों की जान चली गई। वहीं कैलिफोर्निया में भी एक पंजाबी ड्राइवर द्वारा 10 वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

    अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी अनिवार्य

    नए कानून के तहत अब ट्रक ड्राइवरों के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही जिन ट्रक मालिकों ने लाइसेंस रद्द हो चुके ड्राइवरों को नौकरी पर रखा, उन पर 50,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कानून जहां सड़क सुरक्षा को बेहतर बना सकता है, वहीं इससे हजारों प्रवासी ड्राइवरों के सामने रोजगार का संकट भी खड़ा हो गया है।



















    No related posts.

    Accident News CDL License Cancellation Driving Laws Illegal Immigration Indiana Indiana BMV Mike Braun punjabi community Punjabi Drivers Road Safety Todd Rokita Truck Drivers Trucking Industry US Immigration US News अमेरिका खबर अमेरिकी इमिग्रेशन अवैध प्रवासी इंडियाना इंडियाना बीएमवी एक्सीडेंट न्यूज टॉड रॉकटा ट्रक ड्राइवर ट्रकिंग इंडस्ट्री ड्राइविंग कानून पंजाबी ड्राइवर पंजाबी समुदाय माइक ब्रॉन सड़क सुरक्षा सीडीएल लाइसेंस रद्द
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab: पंजाब के लोग कांग्रेस, भाजपा और अकालियों द्वारा किए गए विश्वासघात के कारण 2027 में इनका पूरी तरह सफाया कर देंगे: भगवंत मान
    Next Article CBSE Board 10th Result 2026: सीबीएसई की 10वीं क्लास का रिजल्ट जल्द होगा जारी, कब और कहां जारी होगा रिजल्ट, यहां पढ़ें
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.