सोनिया गांधी से मिले नवजोत सिद्धू, अफसरों की पोस्टिंग को लेकर उठाया मुद्दा, कहा – कुछ अफसरों को हटाना ही पड़ेगा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली
पंजाब कांग्रेस में कलह अभी जारी है। नई दिल्ली में आज हुए बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर से कहा है कि पंजाब में कुछ अधिकारियों को हटाना पड़ेगा, जिससे हम एजैंडे पर काम कर सकेंगे।

नई दिल्ली में कांग्रेस की बैठक के बाद नवजोत सिद्धू ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में कुछ अधिकारियों को हटाना पड़ेगा, जिससे हम अपने एजैंडे पर काम कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने बेअदबी का मुद्दा भी उठाया।

कांग्रेस पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर लड़ेगी

नवजोत सिद्धू ने कहा है कि जिस एजैंडे पर कांग्रेस काम करना चाहती है, उसमें कुछ अधिकारी आड़े आ रहे हैं। जिससे इन अधिकारियों को पहले हटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस में कलह खत्म नहीं हो रहा है। भले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह से कांग्रेस ने इस्तीफा ले लिया, लेकिन नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी में कुछ अफसरों की पोस्टिंग को लेकर मतभेद है।

पंजाब कांग्रेस में संकट

नवजोत सिंह सिद्धू और उनके समर्थकों ने तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विद्रोह कर दिया और दावा किया कि पार्टी का 18 सूत्री एजेंडा पूरा नहीं हो रहा है। कई दौर की बातचीत के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री के जोरदार विरोध के बावजूद, कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रमुख चुना।

इसके कुछ दिनों बाद कैप्टन अमरिंदर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने उनकी जगह पर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना दिया था। हालांकि इसके कुछ दिन बाद सिद्धू ने भी पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *