जालंधर नगर निगम की दरियादिली: सड़कें-गलियां गंदगी और मिट्टी से पटी, सफाई के नाम पर 299 लाख रुपए सिर्फ ट्रैक्टर-ट्राली के ठेकेदार को दे दिया, किस MLA के हलके से कितनी रकम पहुंची ठेकेदार की जेब में, पढ़ें बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर शहर में चल रहे विकास कार्यों के बीच सड़कें और गलियां मिट्टी और गंदगी से पटी पड़ी हैं। गारबेज डंप से रेगुलर कूड़ा नहीं उठ रहा है, लोग सड़कों पर गंदगी और मिट्टी फांकने के लिए मजबूर हैं। बावजूद इसके नगर निगम के कागजों में सबकुछ साफ सुथरा और चकाचक है।

यही नहीं, इसके लिए पिछले एक साल में ठेकेदार को निगम के खजाने से करीब 299 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है। हैरानी इस बात की है कि इस साल भी ठेकेदार पर मेहरबानी दिखाई जा रही है, यही नहीं इस बार 299 लाख रुपए में 25 फीसदी रकम बढ़ाकर ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा।

यह हम नहीं, बल्कि नगर निगम का वह प्रस्ताव कह रहा है, जिसे निगम अधिकारियों ने तैयार किया है। यह तो केवल महज एक ठेकेदार को भुगतान किया जाना है, सफाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबी फौज है। निगम के कर्मचारी दिनरात काम करते हैं। बावजूद इसके ठेकेदार से ट्रैक्टर-ट्राली और लेबर लेने के नाम पर खुली लूट जारी है।

नोट- हम दिखाएंगे, सड़कों की असली तस्वीर। जिसके नाम पर ट्रैक्टर ट्राली और लेबर कागजों में करते हैं काम, डेली संवाद पर कल दिखाएंगे लाइव भ्रष्टाचार। देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज daily Samvad को लाइक और फालो जरूर करें। 

 पढ़ें नगर निगम का प्रस्ताव

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *