भारतीय मूल के कुछ कैनेडियन, अन्य देशों के नागरिकों के वीजा, OCI कार्ड रद्द, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

visa

नई दिल्ली। भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल कनाडा और अन्य देशों में रह रहे कुछ भारतीय मूल के नागरिकों के लंबी अवधि के वीज़ा और OCI कार्ड रद्द किए गए हैं. किसान प्रदर्शन की आड़ में जो भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, उन लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. जानकारी साझा करने वाले अधिकारी ने रद्द वीज़ा और OCI कार्ड की कुल संख्या नहीं बताई है।

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न भारतीय दूतावास ऐसे भारतीय मूल के नागरिकों पर नज़र बनाए हुए हैं, साथ ही ऐसे भारतीय छात्रों पर नज़र रखे हुए हैं जो दूसरे देशों में भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं. एक उच्च सूत्र ने कहा कि दूसरे देशों में पढ़ रहे भारतीय छात्र, जो भारत विरोधी गतिविधियों में और भारतीय दूतावास के परिसर के बाहर ऐसे भारत विरोधी प्रदर्शन में शामिल होते हैं, उनपर भारतीय मिशन नज़र बनाए हुए हैं।

न्यूज़18 की खबर के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि कुछ दर्जन ऐसे लोगों की पहचान भी की जा चुकी है और उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है. अगर वो भारत यात्रा की कोशिश करते हैं, तो उन्हें वहां से वापस उनके देश भेज दिया जाएगा। दो दिन पहले सुरजीत सिंह रखड़ा के भाई दर्शन सिंह को भारत से डिपोर्ट किया जा चुका है।

पिछले साल दिसंबर में भारत ने किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अन्य कनाडा के नेताओं की टिप्पणी को लेकर कनाडा के उच्चायुक्त नादिर पटेल को तलब किया था. भारत ने कहा था कि किसानों के मुद्दों पर कनाडा के नेताओं की टिप्पणी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है, जो भारत को मंज़ूर नहीं. भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अगर यह जारी रहा तो इससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को ‘गंभीर रूप से क्षति’ पहुंचेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *