आर्यन खान ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा: क्रूज पर ड्रग्स और सैक्स रैकेट का बड़ा खेल, इन हस्तियों के नाम भी जुड़े

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। नवाब मलिक ने आर्यन खान मामले में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी में शामिल दाढ़ी वाला फैशन टीवी का हेड काशिफ खान है। यही ड्रग माफिया समीर वानखेड़े का दोस्त है, जो देशभर में ड्रग बेचता है और सेक्स रैकेट चलाता है। उन्होंने कहा कि मुंबई क्रूज पार्टी में छह बजकर 23 मिनट का एक वीडियो मेरे पास है। उसमें काशिफ खान अपनी मासूका के साथ नाच रहा था।

नवाब मलिक ने कहा कि मुंबई क्रूज पार्टी में कई आयोजन किए गए थे। इसमें एक आयोजन काशिफ खान का भी था। वह देश भर में कई इवेंट आयोजित करता है, इन इवेंट में ड्रग का धंधा होता है। नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि समीर वानखेड़े काशिफ खान को लंबे समय से बचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई एनसीबी अधिकारियों ने मुझे बताया कि वह काशिफ खान पर कार्रवाई करना चाहते हैं, लेकिन समीर वानखेड़े उन्हें रोक देते हैं और कार्रवाई से मना करते हैं।

महिला के कहने पर ही सार्वजनिक की हैं फोटो

ट्विटर पर समीर वानखेड़े और उनकी पहली पत्नी के निकाह की तस्वीरें साझा करने के बाद आरोप में घिरे नवाब मलिक ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने बिना इजाजत कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि मेरे पास रात दो बजे ये तस्वीरें आई थीं। तस्वीर भेजने वाली महिला ने ही मुझसे कहा था कि वह इन्हें सार्वजनिक करें। मलिक ने कहा कि उन्होंने उनकी वर्तमान पत्नी क्रांति रेडकर के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

एनसीबी डीजी को फिर लिखा है पत्र 

नवाब मलिक ने कहा कि उन्होंने दोबारा एनसीबी डीजी को पत्र लिखा है। अपील की है कि 26 मामलों को बंद न किया जाए। उनकी जांच हो और जो बेगुनाह हैं उन्हें न्याय मिले। उन्होंने कहा कि मुंबई की जेलों में 100 से ज्यादा बेगुनाह बंद हैं। इन्हें झूठे आरोपों में फंसाने वाले लोगों की जांच होनी चाहिए और सजा मिलनी चाहिए।

जालंधर में Leaf Consultancy ने छात्रों से की ठगी, 5.75 लाख रुपए लेकर फर्जी वीजा दिया, देखें

https://youtu.be/Udty5hq-IMc

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *