Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - देश - Hotels Tax Default: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शहर के दो बड़े होटल Ramada और Marriott को किया सील

    Hotels Tax Default: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शहर के दो बड़े होटल Ramada और Marriott को किया सील

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra30 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Hotels Tax Default: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शहर के दो बड़े होटल Ramada और Marriott को किया सील
    Ramada Hotel Seal
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जयपुर। Hotels Tax Default: नगर निगम ने यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर शहर के दो बड़े होटल ग्रुप पर कार्रवाई की है। खबर है कि टैक्स जमा नहीं करवाने पर नगर निगम ने होटल रमाडा (Ramada) और मैरियट (Marriott) को सील कर दिया।

    मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर (Jaipur) में नगर निगम ने यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर होटल रमाडा और मैरियट को सील कर दिया। वहीं 2 घंटे बाद होटल मैनेजमेंट ने बकाया यूडी टैक्स जमा करवा दिया। जिसके बाद निगम ने सील की सम्पत्तियों को खोल दिया।

    5.97 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया

    बताया जा रहा है कि मालवीय नगर जोन एरिया में रेवेन्यू टीम ने जवाहर सर्किल के पास होटल मैरियट पर कार्रवाई की। ग्रुप का 5.97 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया होने पर सुबह होटल के बाहर बने लग्जरी कार शोरूम और एक रेस्टोरेंट पर कुर्की करते हुए उनको सील कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इसी तरह टीम ने राजापार्क स्थित होटल रमाडा पर भी कार्रवाई की। इस ग्रुप पर 1.36 करोड़ रुपए का यूडी टैक्स बकाया चल रहा था। इसके चलते टीम ने होटल ग्रुप की कुछ सम्पत्तियों को सील किया।

    मालवीय नगर जोन के राजस्व अधिकारी पवन मीणा ने बताया- मैरियट होटल के बाहर बने कार शोरूम, रेस्टोरेंट के होटल प्रबंधन ने साल 2007 से यूडी टैक्स जमा नहीं करवाया था। इसके लिए उसे कई बार नोटिस दिए, लेकिन जमा नहीं करवाया। आज जब सम्पत्ति को सील किया तो टैक्स जमा करवाया गया।

    लंबे समय से विवाद था

    इसी तरह होटल रमाडा के टैक्स को लेकर लंबे समय से विवाद था, जिसके कारण होटल प्रबंधन ने टैक्स जमा नहीं करवाया था। होटल प्रबंधन यूडी टैक्स औद्योगिक रेट से देने के लिए कह रहा था, लेकिन नगर निगम ने इसे कॉमर्शियल की दर से डिमांड लेटर जारी कर रखा था। इस होटल का भी 2007 से टैक्स बकाया था।



















    No related posts.

    Hotel Seal Hotels Tax Default Jaipur Jaipur Hotels Tax Default Jaipur Nagar Nigam Marriott Marriott Hotel Marriott Hotel Seal Ramada Hotel Ramada Hotel Seal
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर में दूध हुआ 5 रुपए लीटर महंगा, 1 अप्रैल से पड़ेगी महंगाई की मार
    Next Article Punjab News: पंजाब में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.