संतों की ऐतिहासिक सांझी वालता यात्रा 24 को पहुंचेगी कपूरथला, 25 नवंबर को धर्मसभा में संत विभूतियों का होगा प्रवचन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 529 शब्द|📅 10 Nov 2021

संतों की ऐतिहासिक सांझी वालता यात्रा 24 को पहुंचेगी कपूरथला, 25 नवंबर को धर्मसभा में संत विभूतियों का होगा प्रवचन

डेली संवाद, कपूरथला
देश में समरसता-सद्भावना की विचारधारा के प्रचार प्रसार हेतू संत समाज द्वारा 19 नवंबर से समरसता सद्भावना यात्रा शुरू की जाएगी। महान संत मीराबाई की जन्मस्थली मेड़ता राजस्थान से शुरू की जाने वाली य़ह ऐतिहासिक सांझी वालता यात्रा 24 रात्री को पहुंचेगी कपूरथला। संतो की इस सद्भावना यात्रा के स्वागत सत्कार और उनके रात्रि विश्राम आदि की व्यवस्था हेतु गण्यमान्य शहरवासियों की एक बैठक प्रांत यात्रा के सह संयोजक नरेश शर्मा के नेतृत्व में जलौखाना कार्यालय में की गई।

इसमें व्यवस्था समिति का गठन किया गया। समिति के सदस्यों को इसकी व्यवस्था के विभिन्न क्रियाकलापों की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। इस मौके पर नरेश शर्मा ने संतों की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और इसके उसके उद्देश्यों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि आज देश में समाज के लोग जात पात ऊंच-नीच आदि के भेद भाव से एक दूसरे से अलग-थलग पढ़ते जा रहे हैं। जोकि गंभीर चिंता का विषय है। यह किसी भी हालत में राष्ट्र की एकता समरसता और सद्भवाना के लिए शुभ संकेत नहीं है।

समाज के उत्थान में अपना समग्र योगदान दे सके

इसके अभाव में आज हमारा समाज एक दूसरे के प्रति समर्पित भाव से नहीं जुड़ा हुआ है। जिसका लाभ अवसरवादी ताकते अपने अपने विस्तार कार्यक्रम हेतु उठा रहे हैं। इस गंभीर विषय के निदान हेतु संत समाज की महान विभूतियों ने जागरूकता हेतु यह यात्रा देशभर में शुरू कर रही है। ताकि हमलोग आपस में भेदभाव को छोड़कर एक सूत्र में बंध जाए।

इसी मनोभावों को समाज में प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से ही समरसता सद्भावना यात्रा शुरू की जा है। ताकि हमारा समाज फिर से एक मंच पर आए और एक शक्ति के रूप में राष्ट्र और समाज के उत्थान में अपना समग्र योगदान दे सके । विभिन्न भेदभाव के चलते बटे रहना समाज के लिए तर्कसंगत नहीं है।

सुशील सैनी ने यात्रा की विभिन्न चरणों पर रोशनी डाली

इस मौके पर 24 नवंबर की देर शाम को कपूरथला पहुंचने वाली संतो की इस सद्भवाना समरसता यात्रा के स्वागत सत्कार और उनके रात्रि विश्राम आदि की व्यवस्था हेतु एक व्यवस्था समिति का गठन किया गया। जिसमें सुभाष मकरंदी, यज्ञदत्त ऐरी, अशोक गुप्ता, बलविंदर सिंह, कपूर चंद थापर, सुरेंद्र पासी, दीपक मरवाहा, विकास बजाज, विकास शास्त्री, संजीव कुमार, राजेश पासी और अशोक सिंह भारत आदि।
इस मौके पर जालंधर विभाग के यात्रा संयोजक सुशील सैनी ने यात्रा की विभिन्न चरणों पर रोशनी डाली।

उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 19 नवंबर को महान संत परंपरा की निर्वाहक रही मीराबाई की जन्म स्थली मेडता राजस्थान से शुरू होगी। जोकि बीकानेर, अबोहर, फिरोजपुर, श्री आनंदपुर साहिब, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, भटिंडा, पटियाला, श्री खुरलगढ़ साहिब जी, लुधियाना आदि स्थानों से होते हुए 29 नवंबर को फगवाड़ा में पहुंच कर विश्राम लेगी।

इस मौके पर आयोजन समिति के प्रमुख सुभाष मकरंददी ने बताया कि 25 की सुबह शहर के धर्मसभा में संत विभूतियों द्वारा इस यात्रा और के उद्देश्य तथा समाज में समरसता सद्भावना और सौहार्द पूर्ण विचारधाराओं को बनाए रखने की क्यों जरूरत है आदि विषयों पर अपने विचार सांझा करेंगे।इसके पश्चात फिर यह यात्रा अपने अगले पड़ाव भटिंडा की ओर प्रस्थान करेगी।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *