MLA बावा हेनरी और पार्षद दीपक शारदा ने बाबा नामदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 19 Nov 2021

MLA बावा हेनरी और पार्षद दीपक शारदा ने बाबा नामदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया

डेली संवाद, जालंधर
शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी महाराज का 751वा प्रकाश उत्सव मथुरा नगर गुरुद्वारा शिरोमणि भगत बाबा नामदेव में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नार्थ क्षेत्र के विधायक बावा हेनरी एवं इलाका पार्षद दीपक शारदा विशेष रुप से उपस्थित होकर शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रकाश उत्सव में पंजाब भर से आए प्रसिद्ध रागी जत्थो ने शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी महाराज की महिमा का गुणगान कर सभी बाबा जी के भक्तों को निहाल किया। प्रकाश उत्सव में आए भक्तो को बधाई देते हुए विधायक बावा हेनरी ने गुरुद्वारा शिरोमणि भगत बावा नामदेव मथुरा नगर की धर्मशाला की उसारी के लिए 1 लाख रुपए की सहयोग राशि की घोषणा की।

विधायक ने  विश्वास दिलाया कि गुरुद्वारा शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी के लिए जो भी और हमारी सेवा लगाएंगे मै और मेरे पार्षद सदा आपकी सेवा में खड़े है। इस प्रकाश उत्सव समारोह में क्षेत्रीय टांग सभा रजिस्टर्ड जालंधर एवं भक्त नामदेव मॉडल स्कूल के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर आए हुए अतिथियों को सरोपा देकर सम्मानित किया एवं प्रसाद रूपी लंगर सभी भक्तों में वितरित किया गया।

इस मौके पर प्रधान रणजीत सिंह करीर, जनरल सेक्टरी सुखदेव सिंह हरड, सीनियर उपप्रधान भगवान सिंह फरवाहा, जसवीर सिंह रतन, अमरीक सिंह बेदी, पार्षद अवतार सिंह, मंगत सिंह बागड़िया सहित मथुरा नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राकेश दुग्गल लकी, सुरेंदर बेरी, राजविंदर सिंह राजा, गुरदीप सिंह विरदी, राकेश करबल, राकेश विज, राकेश जस्सल, भूपेंद्र सिंह, राकेश महाजन, के.के बांसल सहित इलाका निवासी मौजूद थे।

कांग्रेस में MLA टिकट वितरण को लेकर Dy CM ओपी सोनी ने कही बड़ी बात, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *